फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या पर सहायक अभियंता को घेरा

Fri, 06 Oct 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गुमनावारा और महाराणा प्रतापनगर में पानी के संकट से परेशान इलाकाई लोगों ने बृहस्पतिवार को जलसंस्थान के सहायक अभियंता का घेराव किया। मंडलायुक्त ने इस क्षेत्र में रोज चार टैंकर भेजने के आदेश दिए थे, लेकिन इसका पूरी तरह अमल नहीं हुआ। बीते एक अक्तूबर से यह सेवा भी बंद हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जल निर्माण समिति गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर के प्रतिनिधि मंडल ने 25 अगस्त को मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि जल संस्थान ने 30 जुलाई के बाद उनके क्षेत्र में पानी के टैंकर भेजना बंद कर दिए है। जबकि, बारिश न होने के कारण गर्मियों से बुरे हालत बन गए हैं। इस पर मंडलायुक्त जल संस्थान को पत्र लिखकर रोज चार टैंकर भेजने के निर्देश दिए थे। 15 दिन तक तो टैंकर भेजे गए। फिर दूसरे और तीसरे दिन एक या दो टैंकर भेजे जाने लगे।

एक अक्तूबर से जल संस्थान ने टैंकर भेजना ही बंद कर दिया।
बृहस्पतिवार को जल निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जल संस्थान में अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति में सहायक अभियंता एपी मिश्रा का घेराव किया। लोगों का कहना था कि टैंकर बंद होने के बाद से जेई से लेकर कोई भी अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठा रहा है। हालांकि, सहायक अभियंता ने लोगों की परेशानी जानने के बाद शुक्रवार से टैंकर भिजवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


नहीं उठाया जेई ने फोन
सहायक अभियंता ने पानी की समस्या की हकीकत जानने के लिए मेडिकल क्षेत्र के अवर अभियंता अनिल कुमार को कई बार फोन लगाया। मगर जेई ने उनका फोन भी नहीं उठाया। मजबूरन, सहायक अभियंता को चिरगांव में एक कार्यक्रम में गए अधिशासी अभियंता को फोन कर गुमनावारा के लोगों की समस्या को बताना पड़ा।


कोई नहीं सुन रहा
गर्मियां क्या खत्म हुई? जल संस्थान में लोगों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं रहा। पानी के लिए टैंकर ही उनके लिए एकमात्र सहारा है। वे भी उनको नहीं मिल पा रहे हैं। पानी की समस्या से एक-एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है।
ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह, गुमनावारा।


पानी खरीदने की आ रही नौबत
क्षेत्र में एक ही हैंडपंप से थोड़ा बहुत पानी निकल रहा है। उस हैंडपंप पर भी दिनभर पानी भरने को लेकर मारामारी रहती है। अगर, उसका भी जलस्तर गिर गया तो पानी खरीदने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

क्रांति कुमार शर्मा, गुमनावारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें