शहर के कई इलाकों में भंयकर जल संकट है। हालात यह हैं कि दो लाख की आबादी को पानी पहुंचाने के लिए 20 टैंकर लगाए गए हैं। इससे सिर्फ 25 हजार लोगों को ही पानी मुहैया हो पा रहा है। पानी की आपूर्ति के लिए 36 में से 16 टैंकर खराब चल रहे हैं, जिससे सभी चिह्नित स्थानों पर रोज पानी नहीं पहुंच पा रहा है। महानगर में 40 से अधिक ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पाइप लाइन नहीं होने से हर साल गर्मियों में भीषण जल संकट खड़ा हो जाता है। गर्मियों में इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाती है। जल संस्थान के पास 36 टैंकर हैं। इनमें 16 खराब चल रहे हैं। इन दिनों तालपुरा, दतिया गेट फिल्टर और मसीहागंज फिलिंग प्वाइंट से प्रतिदिन पचास से साठ टैंकर समस्याग्रस्त क्षेत्रों में चक्कर लगा रहे हैं। तीनों प्वाइंट को पांच से दह टैंकर दिए गए हैं। - प्रतिदिन हर प्वाइंट तक टैंकर पर पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। जहां टैंकर नहीं पहुंच पाता है वहां दूसरे दिन अवश्य टैंकर पहुंचा दिया जाता है। खराब टैंकरों को सुधरवाने के भी प्रयास चल रहे हैं। कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान। ये क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित करगुवां, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर, मयूर विहार कालोनी, सराय, सिलवर्टगंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कालोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गड़ियागांव, वीरांगना नगर, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, पाल कॉलोनी, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मेला की टौरिया, मसीहा गंज, लहरगिर्द क्षेत्र, रक्सा, करारी, सिविल लाइन, मिशन कंपाउंड, पेंच मुहल्ला, सराय, चार खंभा, गुदरी मुहल्ला में सबसे ज्यादा पानी की समस्या चल रही है। इन क्षेत्रों से सबसे ज्यादा आ रहे कॉल जलसंस्थान कंट्रोल रूम में टैंकर भेजने के लिए प्रतिदिन 40 से 50 कॉल आ रहे हैं। इनमें करगुवा, गुमनावारा, सराय, राजपूत कॉलोनी, रक्सा, मसीहागंज, मेवातीपुरा, डड़ियापुरा से सबसे ज्यादा फोन आ रहे हैं।