फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नलकूप की मोटर खराब होने से पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए दो नलकूप स्थापित हैं, लेकिन पांच दिन पहले एक नलकूप की मोटर खराब होने से बड़ी आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। इससे नगर के कई घरों में पीने के पानी का संकट हो गया है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर विभाग के आला अधिकारियों को अबगत कराया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से लोगो में नाराजगी बनी हुई है। लोगों ने जल्द मोटर सही कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है जिससे लोगो को भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निजात मिल सके। वहीं गुरसराय के जल संस्थान के अवर अभियंता अजय यादव ने कहा कि नलकूप नं. एक की खराब पड़ी मोटर को जल्द सही कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को पेयजल आपूर्ति मुहैया होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें