रानीपुर। बरियाबेर सड़क किनारे लगे नलकूपों की लाइन चौकी बाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास टूटने से कस्बेवासियों को तीन दिन से जलापूर्ति नहीं मिल रही है। बरियाबेर सड़क किनारे नाले का निर्माण हो रहा है, जिससे चौकी बाबा के पास जलापूर्ति वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर के बस स्टैंड, नई बस्ती, बाजार, गंज, लाड़गंज आदि मोहल्ले के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय बृजमोहन चऊदा, मुमताज बक्स मंसूरी, कमलेश, वैभव चऊदा, रिंकू वैद्य, डॉ. अरविंद कुमार खरे, गफूर बक्श मंसूरी, मुमताज खान आदि ने लाइन कराने की मांग की है। संवाद