फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नलकूप चालू न किए जाने से गहराया जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

टोड़ी फतेहपुर। तीन नए नलकूप स्थापित किए जाने के बाद भी टोड़ी फतेहपुर में जल संकट गहराया हुआ है। पानी के इंतजाम के लिए लोगों को सुबह से ही यहां-वहां भटकना पड़ जाता है। बावजूद, समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे हैं।



नगर की पेय जलापूर्ति व्यवस्था जल संस्थान विभाग के अधीन है। बीते समय में पंप हाउस नंबर दो मुहल्ला टोड़ी तलापुरा, पंप नंबर तीन मोहल्ला बड़ागंज और पंप नंबर चार मोहल्ला फतेहपुर के नलकूप सूख गए थे, जिससे क्षेत्र में जल संकट पैदा हो गया था। इसके समाधान के लिए तीनों पंप हाउसों में नए नलकूप स्थापित किए गए, जिससे लोगों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बाजवूद, लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब तक तीनो नलकूपों को चालू नहीं किया गया है, जिससे लोग पानी के इंतजाम के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर हैं। इससे उनके रोजमर्रा के काम भी बुरी तरह से प्रभावित बने हुए हैं। क्षेत्र के देवेंद्र पिपरैया, छोटू समाधिया, प्रताप श्रीवास, गुलाब श्रीवास आदि ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए नलकूपों को शुरु कराकर पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


0000



फोटो-15TOD_M_1_15042025_323.jpg

क्षेत्र की जल समस्या के समाधान के लिए सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर तीन नलकूप स्थापित किए हैं। लेकिन, जल संस्थान की लापरवाही की वजह से यह शुरू नहीं हो पाए हैं, जिससे लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। - राजकुमार दुबे, सभासद



00

फोटो-15TOD_M_2_15042025_323.jpg

क्षेत्र की जल समस्या को शासन ने गंभीरता से लेते हुए नए नलकूपों की स्थापना कराई है। बाजवूद, लोगों को पानी न मिल पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह स्थिति शासन की मंशा पर भी पानी फेर रही है। - केएल यादव



00

फोटो-15TOD_M_3_15042025_323.jpg



कस्बे के पांच मोहल्लों के लोग सालों से पानी की समस्या का दंश झेल रहे हैं। गर्मी की शुरुआत में ही पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे आने वाले दिनों की स्थिति का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। - अरविंद समेले
विज्ञापन


00



फोटो-15TOD_M_4_15042025_323.jpg

जल संस्थान के अड़ियल रवैये से समूचे लोग परेशान है। नया नलकूप लग जाने के बाद भी उसे चालू न किए जाने से इस गर्मी में लोग पीने के पानी तक के लिए तरस रहे हैं। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - मनोज गुरदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें