फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का संकट झेल रहे लोगों का टूट रहा सब्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पानी का संकट झेल रहे लोगों का सब्र टूटने लगा है। सड़कों पर उतरकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। शासन से लेकर प्रशासन तक निशाने पर है। महानगर गोला कुआं क्षेत्र के सूजे खां खिड़की से पन्नालाल मुहल्ले के बीच स्थित गली में तीन महीनों से अधिक समय बीतने के बाद भी नलों में पानी नही आया है। जिससे इलाके के लोगों को पीने के लिए दूरदराज के इलाकों में जाना पढ़ रहा है। जल संस्थान की ओर से पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। जो नाकाफी साबित हो रही है। गुस्साए लोगों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इलाके में लगभग पांच से अधिक आबादी निवास करती है। क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए पानी की पाइपलाइन डली हुई है। लेकिन गर्मी में तेजी आते ही नलों ने पानी देना बंद कर दिया है। इलाके में लगे सभी हैंडपंपों ने भी पानी देना बंद कर दिया है। जिससे इलाके में पानी की किल्लत हो गई है। आलम यह हो गया है कि पानी की तलाश में लोगों को अन्य इलाकों का रुख करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति को नियमित कराने के लिए कई बार जल निगम के साथ ही प्रशासनिक अफसरों से लिखित रूप से शिकायतें की गई हैं। लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नही लाई गई है। जिसका खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। समस्या के निदान के लिए स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया है।
सीसी सड़क पर डाले जा रहे हैं एपेक्स
झांसी। इलाके में नगर निगम के अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क पर ही एपेक्स बिछाए जा रहे हैं। जिससे बारिश का पानी जमीन में नही जा सकेगा। जिसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई है। फोटो.......
विज्ञापन

इलाके में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। पानी की तलाश में दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। स्थाई निदान आवश्यक है।
सुधा गुप्ता, स्थानीय नगारिक
..
पानी की समस्या के साथ ही सड़क निर्माण के दौरान सीसी रोड़ पर ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र वासियों को परेशानी हो रही है।
मनीषा सोनी, स्थानीय नागरिक
पहले भी सीसी सड़क खोद कर एपेक्स बिछाए गए थे। जिससे बारिश का पानी जमीन में नही जाता है। जिससे क्षेत्रवासियों के सामने पानी की किल्लत हो गई है।
अमित सोनी, स्थानीय नागरिक
इलाके में पानी की समस्या काफी गहराई हुई है। गली संकरी होने के कारण जल संस्थान के टैंकर नही आ पाते हैं। पीने के पानी के लिए काफी दूर तक जाना पड़ रहा है।
हृदेश सेठ, स्थानीय नागरिक
तीन महीने से अधिक समय बीत गया है। लेकिन नलों में एक बूंद भी पानी नही आया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। शिकायतों का कोई असर नही हुआ है।
हरी शंकर, स्थानीय नागरिक
पानी की समस्या के साथ ही सड़क के निर्माण ने काफी परेशान कर दिया है। सीसी सड़क खोदे बिना ही एपेक्स डाले जा रहे हैं। जिससे पानी की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

करिश्मा सोनी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें