फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से कई पेट्रोल पंपों के स्टोरेज टैंक में चला गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश की वजह से जिले के कई पेट्रोल पंपों के स्टोरेज टैंक में पानी चला गया। पंप संचालकों ने डिपो को सूचना देकर तेल को निकलवाया। वहीं, मोंठ के एक पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद कार और मोटरसाइकिलें बंद हो जाने पर लोगों ने हंगामा किया। कोतवाली में भी तहरीर दी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों में तेल का स्टोरेज टैंक जमीन के अंदर बनाया जाता है। झांसी पेट्रोल पंप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल रिछारिया का कहना है कि लगातार तेज बारिश की वजह से टैंक में पानी पहुंचने की बहुत संभावना रहती है। पंप में खास प्रकार का पेस्ट लगाकर टैंक में मौजूद पानी मापने की सुविधा होती है। अगर टैंक में पानी काफी भर जाता है तो डिपो को सूचना देकर उसे निकलवा देते हैं। चूंकि, पेट्रोल में एनेथॉल मिलकर आता है, ऐसे में पानी जाने से पूरा पेट्रोल ही खराब हो जाता है।
बताया गया कि पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश की वजह से झांसी के कई पेट्रोल पंपों में यही समस्या हो गई। जिन पंप संचालकों ने टैंक से पानी निकलवा दिया, वहां पर वाहनों में तेल डालते समय कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

मोंठ के एक पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद 40-50 लोगों की कार, मोटरसाइकिल में पानी भर गया। इससे उनकी गाड़ियां बंद हो गई। इस पर लोगों ने हंगामा किया। मोंठ कोतवाली में कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र में नीलेश कुमार, प्रभात गिरी, वीरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र सिंह, साहिल जैन आदि के हस्ताक्षर हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी विनय दिवाकर का कहना है कि सभी लोगों को पेट्रोल-डीजल के पैसे वापस कर देने के बाद समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें