फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: क्रशर के चौकीदार की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 May 2021 02:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी में क्रशर पर काम करने वाले एक अधेड़ की हत्या से रविवार को पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिया निवासी सिरोमन विश्वकर्मा (52) रामनगर रोड पर मां गायत्री क्रशर पर चौकीदारी का काम करता था। बीती रात भी वह रोज की तरह ड्यूटी पर गया और वहीं सो गया। 

सुबह लोगों ने खून से सनी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना की वजह पता करने के लिए पुलिस ने मृतक के परिजनों व क्रशर कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें