फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में दुकान का ताला तोड़कर उड़ाई घड़ियां काटकर उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार इलाके में चोरों ने एक घड़ी की दुकान का ताला तोड़कर कीमती घड़ियां पार कर दी। ताला टूटा देखकर दुकान स्वामी के होश फाख्ता हो गए। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी पुनीत अग्रवाल की मार्केट में घड़ियों की दुकान हैं। दुकान में कीमती घड़ियां भी रखी हुई हैं। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि परिवार में गमी होने की वजह से कुछ दिनों के लिए उन्होंने दुकान बंद कर रखी थी। कई दिनों के बाद आज दुकान खोलने पहुंचे लेकिन, दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर उन्होंने देखा तब कई ब्रांडेड घड़ियां गायब थीं। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत सदर बाजार पुलिस को दी। पुलिस भी वहां पहुंची लेकिन, खानापूर्ति करके लौट गई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखने की जहमत नहीं उठाई। आसपास के व्यापारियों का भी कहना है कि समय पर पुलिस मौके पर कभी नहीं पहुंची। थाने के सीयूजी फोन पर भी कोई जवाब नहीं मिलता। इस वजह से इलाके में लगातार घटनाएं घट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें