फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौसा ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली इलाके में घर में अकेली किशोरी के साथ के मौसा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली निवासी किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी उनके घर के पास ही रहता था। रिश्ते में होने की वजह से रोजाना उसका आना-जाना था। कई बार वह बच्ची को पढ़ाने के लिए भी घर में आता था। कुछ दिन पहले वह लोग घर से बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी ने बेटी के संग दुष्कर्म किया और भाग निकला। घर आने पर बेटी काफी सहमी हुई दिखी। इस पर जब उन लोगों ने उससे पूछताछ की तब बेटी ने पूरी सच्चाई बता दी। यह बात सुनकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई। वह लोग किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें