फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अंतरजनपदीय चोरों के गिरोह का भंड़ाफोड़, बारह लाख रुपये के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अंतरजनपदीय चोरों के गिरोह का प्रेमनगर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे करीब बारह लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह लोग झांसी समेत लखनऊ, कानपुर, उन्नाव मेें चोरियां करते थे। वारदात के बाद दूसरे स्थान पर जाकर शरण ले लेते थे। पिछले माह ही इन लोगों ने हंसारी में आरपीएफ दरोगा के घर से सोने-चांदी के आभूषण उड़ा दिए थे। इसे बेचने के लिए यह लोग ग्वालियर जा रहे थे, तभी पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मंगलवार रात ललितपुर रोड के डगरिया तिराहे के पास पुलिस ने दबिश दी। घेराबंदी करने पर तीन बदमाश पकड़े गए। पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना नाम सुदेश उर्फ अमित सचान, पुष्पेंद्र उर्फ सनी एवं ऋषि कुमार (सभी निवासी कानपुर देहात) बताया। इनके पास से कुल 172.473 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद किए। बदमाशों से तमंचा, मोबाइल समेत जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया गया। एसपी सिटी के मुताबिक इन लोगों ने बताया कि हंसारी में आरपीएफ दरोगा महेश सिंह यादव के घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी किए थे। इसे बेचने जा रहे थे। झांसी समेत कानपुर, लखनऊ, उन्नाव समेत अन्य जनपदों में भी यह लोग वारदात करते थे। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह, हंसारी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, निखिल कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मास्टर माइंड पर दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मामले
गिरोह का मास्टर माइंड सुदेश उर्फ अमित सचान है। उसके खिलाफ कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, लखनऊ समेत झांसी में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। झांसी में तीन, उन्नाव में छह, हमीरपुर में दो, कानपुर नगर में नौ एवं लखनऊ में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें