फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार पलटा तुलाई घटाने का फैसला, फिर 600 क्विंटल होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। क्रय केंद्रों की तुलाई कम किए जाने संबंधी फैसला आखिरकार वापस लेना पड़ा। अब पहले की तरह क्रय केंद्रों में पुरानी क्षमता 600 क्विंटल के मुताबिक ही तुलाई होगी। झांसी, जालौन एवं ललितपुर के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं खरीद अंतिम दौर में पहुंच गई है। पंद्रह जून तक ही खरीद होनी है लेकिन, 28 मई से क्रय केंद्रों के कांटों की क्षमता अचानक से घटा दी गई। 600 क्विंटल प्रतिदिन खरीद की क्षमता को घटाकर 350 क्विंटल कर दिया गया। खरीद कम कर दिए जाने से केंद्रों में किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। अमर उजाला ने किसानों की इस परेशानी को प्रमुखता से लगातार प्रकाशित किया। तुलाई कम करते ही भोजला समेत सभी प्रमुख मंडियों में किसानों को 24 घंटे से अधिक समय लगना शुरू हो गया। इसको लेकर किसानों में भी रोष भर गया। कई बार समाचार प्रकाशित होने के बाद आखिरकार डीएम आंद्रा वामसी ने दो जून को आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र भेजकर कांटों की क्षमता रिस्टोर करने की जरूरत बताई। पत्र के जरिए जिलाधिकारी ने कुछ केंद्रों में किसानों की भीड़ को देखते हुए कांटों की क्षमता बढा़ने की जरूरत है। उधर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी शनिवार को झांसी समेत आसपास के क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने वाले हैं। इस दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भी इन केंद्रों के कांटों की क्षमता पूर्व के मुताबिक कर दी गई। शुक्रवार को भोजला, गुरसराय, मऊरानीपुर आदि मंडी में 600 क्विंटल के हिसाब से खरीद हुई। वहीं, एआर सहकारिता अनूप द्विवेदी का कहना है केंद्रों में तत्काल प्रभाव से उनकी क्षमता रिस्टोर कर दी गई है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की स्थिति
तहसील पंजीकृत किसान इतने बेच चुके शेष किसान
मोंठ 4929 3398 1531
गरौठा 2899 2728 171
टहरौली 3426 3039 387
मऊरानीपुर 3242 2968 274
झांसी 4392 3258 1134
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें