फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख हड़पे

Wed, 10 Jun 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। न्यायालय के आदेश पर जीआरपी ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने के आरोपी चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रेलवे न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में दतिया क्षेत्र के उन्नाव-बालाजी निवासी राजेश कुमार सिंधे ने बताया था कि उन्हें सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ईसागढ़ निवासी राजू पास्टर उर्फ जॉन व नवाबाद थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के पास तालपुरा निवासी प्रशांत वर्मा ने उनके पुत्र को मिनिस्टर कोटे से रेलवे में टिकट परीक्षक की नौकरी दिलाने को कहा था। इसी तरह रामजी शरण दुबे, रमेश सिंह यादव व दयाशंकर चतुर्वेदी को भी झांसे में लिया था।

विगत 31 मार्च 2015 को रेलवे न्यायालय के पास उन्होंने व उक्त तीनों ने राजू पास्टर व प्रशांत को पचास-पचास हजार रुपये दिए थे। इस दौरान मौजूद सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पुरी कालोनी निवासी आनंद विश्वकर्मा पुत्र मानसिंह तथा मसीहागंज निवासी कनक चतुर्वेदी उर्फ उमा ने रुपयों को गिना था। रुपये लेने के बाद चारों रेलवे स्टेशन के अंदर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद उन्होंने पूछताछ शुरू की, तो चारों हीलाहवाली करने लगे। इसके बाद उनसे कहा गया कि उनकी नौकरी नहीं लग पाएगी मगर उनके रुपये वापस नहीं किए। अब वह अपने रुपये वापस पाने के लिए उक्त चारों के चक्कर लगा रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर जीआरपी ने उक्त चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें