फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग लिस्ट वालों को प्राथमिकता

Tue, 19 May 2015 11:59 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना के लाभ से वंचित लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अपात्रों का नाम चयन सूची से कटने के बाद वेटिंग लिस्ट के लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र में 5400 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया था। डीएम ने समाज कल्याण विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजना की जांच में अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों की जगह वेटिंग लिस्ट में चल रहे लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। इस कार्य के लिए वेटिंग लिस्ट रजिस्टर तैयार किया जाए। निरीक्षण के दौरान उक्त रजिस्टर की जांच की जाएगी। डीएम अनुराग यादव को नगर क्षेत्र से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया है।
दरअसल, नगर निगम प्रशासन द्वारा सर्किल कर अधीक्षक व कर संग्राहकों ने वार्डों में जाकर पात्रों का चयन किया था। सर्वे की सूची नगर निगम प्रशासन को सौंप दी थी। उसके बाद नगर निगम प्रशासन ने पात्रों को योजना से आच्छादित करने के लिए समाज कल्याण विभाग को सूची सौंपी थी। बावजूद, आए दिन नगर निगम में भी उच्च अधिकारियों के यहां शिकायत की जाती है कि पार्षद, कर अधीक्षक व कर संग्राहकों की मिलीभगत से योजना में गड़बड़ी की गई है। पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया गया। मालूम हो कि लगातार शिकायतें प्राप्त होने के मद्देनजर यह निर्देश डीएम ने दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें