फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लों में जलाया जा रहा कूड़ा, लोग हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकार पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन महानगर के मोहल्लों में कूड़ा जलाया जा रहा है। इसे लेकर पार्षद ने महापौर और नगर आयुक्त से शिकायत की है। उन्होंने कूड़ा जलने पर सफाई हवलदार और सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

महानगर के तमाम इलाकों में कूड़ा जलाया जाता है। इसे लेकर वार्ड नंबर 50 के पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने महापौर से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि महानगर में तमाम जगहों पर कूड़ा जलता है। कई जगहों पर कूड़े को सफाई हवलदार और सफाई निरीक्षक के संरक्षण में जलाया जाता है।
इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि कूड़ा जलने से उठने वाले धुएं से कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। उन्होंने महापौर से शिकायत करते हुए कहा कि कूड़ा जलने से वातावरण प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर कूड़ा जलाने वाले व्यक्ति, सफाई हवलदार और सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

19 को होगी नगर निगम सदन की बैठक
झांसी। नगर निगम सदन की अवशेष बैठक 19 नवंबर को होगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर को हुई सदन की बैठक में पुराने एजेंडे पर ही चर्चा हो पाई थी। साथ ही बजट को लेकर चर्चा हुई थी। जबकि नए प्रस्तावों पर विचार नहीं हो सका था। बैठक को आगे के लिए टाल दिया गया था। अब बैठक 19 नवंबर को होगी। जिसमें कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें