फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल चलाएगा रोका-टोकी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने को लेकर व्यापार मंडल रोका-टोकी अभियान चलाएगा। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर संजय पटवारी ने कहा कि 17 जुलाई से रोका-टोकी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी लोगों को रोककर-टोककर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत देंगे। साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर ग्राहकों को सामान नहीं दिया जाएगा। इसके लिए व्यापार मंडल ने चार टीमों का गठन किया है। जिसमें सीपरी बाजार में दीपक बंटी वशिष्ठ, शहर क्षेत्र में अंकुर बट्टा, सदर क्षेत्र में विजय गुप्ता, प्रेमनगर नगरा में विकास अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता, अजय चड्ढा, सालिगराम राय, सतीश जैन, शैलेष भाटिया, पीयूष नायक, पंकज शुक्ला, मनीष रावत, शशिकांत कारलेकर, सुमित उपाध्याय, गणेश राम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें