फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मतदाताओं को सता रहा लिस्ट से नाम कटने का डर, 40 प्रतिशत हुआ डिजिटलाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। एसआईआर की रफ्तार जोर पकड़ने लगी है। इसके साथ ही मतदाताओं को वोटर लिस्ट से नाम कटने का डर सता रहा है। बीएलओ के न पहुंचने पर लोग ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं। जहां बीएलओ फार्म बांट आए हैं, उन्हें भरकर वापस करने के लिए लोग बीएलओ को फोन कर बुला रहे हैं। मतदाताओं को चार दिसंबर तक बीएलओ को एसआईआर फार्म भरकर देना है। वहीं, डिजिटलाइजेशन बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

एसआईआर का कार्य गुरु तेगबहादुर की जयंती के उपलक्ष्य में रहे अवकाश के दिन भी जारी रहा। बीएलओ क्षेत्रों में सुबह से सक्रिय दिखे। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने से अधिकतर व्यापारी वर्ग घर पर ही मिला। इससे बीएलओ को फार्म भरवाने में आसानी रही। वहीं, जैसे-जैसे एसआईआर फार्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, मतदाताओं को सूची से नाम कटने का डर सताने लगा है। अधिकांश मतदाता बीएलओ को फोन कर बुला रहे हैं और फार्म भरने में आने वाली दिक्कत को समझकर इसे जमा करा रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण पांडेय ने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक फार्मों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन




00000

अफसर कर रहे मॉनीटरिंग : बीएलओ के फार्म भरकर जमा कराने व उनके डिजिटलाइजेशन को लेकर डीएम से लेकर सभी एडीएम व नोडल अफसर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उत्कृष्ट बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है। धीमी गति पर बीएलओ पर शिकंजा भी कसा जा रहा है।
विज्ञापन




000000



कुल मतदाता 1577337

कुल बीएलए 1601



एसआईआर फार्म बंटे 100 फीसदी

डिजिटलाइ्जेशन 40 प्रतिशत



000000



उत्कृष्ट बीएलओ दीप्ति हुईं सम्मानित

गरौठा के मतदेय स्थल संख्या 311 की बीएलओ दीप्ति रानी को सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र का शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूर्ण कराने पर जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, वरिष्ठ सहायक आरके पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें