फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के मतदाताओं के सामने पिछला रिकॉर्ड दोहराने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद के मतदाताओं के सामने पिछली बार हुए रिकॉर्ड मतदान को दोहराने की चुनौती है। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में झांसी में 83.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस वजह से झांसी पूरे प्रदेश के सर्वाधिक मतदान वाले पांच जनपदों में शामिल रहा था। इस बार भी उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद को लेकर गांव की राजनीति में जबर्दस्त जोर - आजमाइश रहती है। इस वजह से गांव का हर दूसरा व्यक्ति इन चुनावों से सीधा जुड़ा होता है। इस वजह से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मुकाबले पंचायत चुनावोें में भारी मतदान होता है। इस बार भी यही नजारा देखने को मिल रहा है। ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों के समर्थन के लिए मुंबई, दिल्ली, मप्र, गुजरात समेत अन्य स्थानों पर काम करने वाले प्रवासी भारी संख्या में वापस लौट चुके हैं।
ग्राम प्रधान उम्मीदवार भी हर कीमत पर मतदाताओं को पोलिंग सेंटर पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इन सबको देखते हुए मतदान का प्रतिशत इस बार भी अस्सी फीसदी से अधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही। हालांकि कोविड के असर के चलते कुछ कमी की भी आशंका है। पिछली बार के मुकाबले जनपद में करीब 80 हजार मतदाता बढ़े हैं। नई मतदाता सूची के मुताबिक कुल 973522 मतदाता हैं। जिले के आठों ब्लॉकों में सबसे अधिक मतदाता बंगरा ब्लॉक में हैं, जबकि सबसे कम बड़ागांव ब्लॉक मेें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार मतदाताओें की संख्या
बबीना- 1,33,142
बड़ागांव- 89,625
मोंठ- 1,32,002
चिरगांव-1,18,750
मऊरानीपुर- 1,39,952
बंगरा- 1,34,310
बामौर- 1,11,383
गुरसराय- 1,14,358
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें