फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुन्देलखंड विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम का हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुन्देलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत 14 नवंबर से मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका गांधी सभागार में बुधवार को समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक एवं कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन कराना आवश्यक है। इसी माध्यम से विद्यार्थी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं और मताधिकार का उपयोग देश के विकास और समृद्धि के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन विषय पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में शिल्पी ने प्रथम, खुशबू वर्मा ने द्वितीय, सत्यम सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में श्रुति चौरसिया ने प्रथम, अल्लादीन ने द्वितीय, शिल्पी ने तृतीय स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में पायल यादव ने प्रथम, साधना वर्मा ने द्वितीय, शबद खाल्दी एवं काजल सोनी ने तृतीय, लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में आदेश अहिरवार ने प्रथम, नरेश राजपूत ने द्वितीय, भावना देवी एवं अभिषेक बाथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अनुराधा चौबे ने प्रथम, पंकज कुमार ने द्वितीय, महाश्वेता एवं प्रीति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेताओं को पुरुस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर प्रो. मुन्ना तिवारी डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. प्रशांत मिश्र, डॉ शुभांगी निगम, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, डॉ.ज्योति मिश्रा, डॉ.संतोष पांडेय, डॉ.बीएस, डॉ.अजय कुमार गुप्ता, गजेन्द्र सिंह, डॉ.अंकिता शर्मा, दिलीप कुमार, डॉ.बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें