फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस के वालंटियर मुस्तैद रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस से जंग के लिए सामाजिक संगठन आगे रहे हैं। डीएम ने मंगलवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए रेडक्रॉस के वालंटियर मुस्तैद रहें। जहां भी आवश्यकता होगी वहां पहुंचकर इस विभीषिका से निपटने में सहयोग करें। अनेक संगठन आम जनमानस इस कोरोना वायरस से बचने हेतु मदद करना चाह रहे हैं, तो रेडक्रॉस कोविड 19 झांसी के अकाउंट में अपनी स्वेच्छा राशि आरटीजीएस के माध्यम से डिपाजिट करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आमजन के पास यदि मास्क, थर्मामीटर, सर्जिकल ग्लव्स की जानकारी है तो अवश्य बताएं उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से परचेज़ किया जाएगा। रेडक्रॉस सोसाइटी में लेखपाल संघ, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं सहित विभिन्न सामाजिक संगठन कोरोना वायरस की जंग में मदद करना चाहते हैं, तो अपना सहयोग कर सकते हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. गजेंद्र कुमार निगम, आचार्य हरिओम पाठक, डॉ. आर एस वर्मा, पीयूष नायक, मनोज वर्मा सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु, बालकृष्ण कुशवाहा, अरविंद खरे, डॉ. नीति शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें