फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता से भविष्य के लिए मिलता अवसर

Wed, 16 Sep 2015 01:10 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी (ब्यूरो)। विवेक निरंजन की स्मृति में सोमवार को विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा ध्यानचंद्र स्टेडियम में पौधरोपण किया गया। इस दौरान ध्यानचंद्र स्टेडियम और पुलिस लाइन की टीम के वॉलीबाल मैच का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम भगवान शरण रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी रानीप्रकाश ने की।
विज्ञापन




कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जन्म और पुण्यतिथि पर इस प्रकार के आयोजन करना सराहनीय कदम है। वहीं, क्रीड़ाधिकारी रानी प्रकाश ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और भविष्य के लिए अवसर प्राप्त होते हैं। इस मौके पर योगेंद्र रिछारिया, बलराम सिंह, जितेंद्र शिवहरे, योगेश शर्मा, रोहित यादव, जितेंद्र परिहार, अंशु यादव, मयंक तिवारी, रुपेश निरंजन , सौरभ निरंजन व शशि यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशन निरंजन ने किया। वहीं, राजेश पटेल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें