फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने पर हंगामा

Thu, 30 Nov 2017 12:52 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
Fake vote - फोटो : demo
विज्ञापन
फर्जी वोटिंग को लेकर बॉम जीजस स्कूल, लक्ष्मी व्यायाम मंदि और प्राथमिक पाठशाला गुदरी में विवाद हो गया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। एक युवक को फर्जी मतदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 पर बॉम जीजस स्कूल में वोट डालते समय लाइन में लगे मतदाताओं को कुछ बाहरी युवकों ने आकर धमकाना शुरू किया। मतदाताओं के विरोध करने पर पुलिस भी आ गई। इसी बीच मतदाताओं व युवकों के बीच विवाद हो गया। भीड़ हटाने के लिए कोतवाल अजय पाल सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लाठियां भांजीं। यहां भी सूचना पाकर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। करीब बीस मिनट तक मतदान रुका रहा। अधिकारियों के आने के बाद पुन: मतदान शुरू हुआ। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। इसी बीच लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के बाहर वोटिंग कराने के लिए एक पार्टी के समर्थक व पुलिस के बीच भीड़ झड़प हो गई। यहां पुलिस ने हवा में लाठियां चलाकर सभी को भगाया। इसके बाद छह पार्टी समर्थकों के एजेंट कार्ड जमा कर लिए। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस अधिकारी कोतवाली स्थित प्राथमिक पाठशाला गुदरी पहुंचे। यहां लोगों ने बताया कि एक युवक फर्जी मतदान करा रहा है। मौके पर अफसरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

छत से हटाया पार्टी का झंडा
पुलिया नंबर नौ में वोटिंग के दौरान पुलिस अधिकारी कछयाना मुहल्ले पहुंचे। यहां एक पार्टी एजेंटों ने घर की छत झंडा लगाने की शिकायत की। मौके पर अफसरों ने पुलिसकर्मियों से झंडा हटवाया।
विज्ञापन


कोई और डाल गया वोट
शहर के वार्ड नंबर 56 नृसिंह राव टौरिया में रहने वाले अनिकेतन वोट डालने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। इसकी इन्होंने शिकायत भी की। नौ नंबर में रहने वाले मानसिंह का भी वोट कोई अन्य व्यक्ति डालकर चला गया। वह मायूस होकर वापस लौट गए। इस तरह, कई बूथों से इस तरह की शिकायतें भी आतीं रही।

बदली गई वोटिंग मशीन
नौ नंबर के बूथ क्रमांक 38 पर 21 वोट डलने के बाद लोगों ने आरोप अधिकारियों से आरोप लगाया कि मशीन में गड़बड़ी के कारण उनकी वोट नहीं डल पा रहा है। लोगों की शिकायत पर तत्काल मशीन को बदल दिया गया। इसके चलते यहां करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें