झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर महानगर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला के तहत कई कार्यक्रम होंगे। 11 जनवरी को स्वामी जी की विभिन्न प्रतिमाओं के साथ ही प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम होगा। साथ ही, बीयू में 11:30 बजे से स्वामी जी के विचारों पर केंद्रित शोभायात्रा निकाली जाएगी।
महानगर जिला संयोजक अर्चित सोनी ने बताया कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रंगोली, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। महानगर के लगभग 43 विभिन्न कैंपस में स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके विचारों से संबंधित कार्यक्रम होंगे। विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने बताया कि 13 को बीबीसी में संगोष्ठी का आयोजन होगी। राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य समरेंद्र प्रताप ने बताया कि एबीवीपी के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन में चार प्रस्ताव विचारार्थ प्रस्तुत किए गए।