फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ससुराल में फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Nov 2022 12:26 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मप्र के भिंड के अमाहा निवासी शिवशंकर की बेटी ज्योति (25) की शादी तीन मई 2022 को मेडिकल कॉलेज के पास वीरांगना नगर निवासी पीएनबी के रिटायर्ड मैनेजर महेंद्र भूषण आर्य के बेटे इं. अनुराग आर्य से हुई थी। पिता ने बताया कि बेटी की शादी में उसने 30 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन, शादी के बाद शुरुआत से बेटी को दहेज में कार के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबाद थाना इलाके में ससुराल में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि बेटी की छह महीने पहले ही शादी हुई थी, जिसमें 30 लाख रुपये खर्च किए थे। बावजूद, कार की मांग करते हुए उसे ससुराल में शुरुआत से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मप्र के भिंड के अमाहा निवासी शिवशंकर की बेटी ज्योति (25) की शादी तीन मई 2022 को मेडिकल कॉलेज के पास वीरांगना नगर निवासी पीएनबी के रिटायर्ड मैनेजर महेंद्र भूषण आर्य के बेटे इं. अनुराग आर्य से हुई थी। पिता ने बताया कि बेटी की शादी में उसने 30 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन, शादी के बाद शुरुआत से बेटी को दहेज में कार के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। इससे आजिज आकर बेटी पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी। करवा चौथ से दो दिन पहले वह ससुराल आई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह तकरीबन 10.30 बजे बेटी ने अपनी मां रेखा को फोन कर बताया था कि उसे सुबह से चाय तक नहीं दी गई। इसी दरम्यान उसका पति आ पहुंचा था, उसने बड़बड़ाते हुए बेटी को मां से शिकायत करने की उलाहना दी थी। इसके बाद फोन कट गया। बार-बार लगाने पर बंद मिला। शाम को बेटी के ससुर ने फोन कर बताया कि ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की पहले गला दबाकर हत्या की गई और उसके बाद उसे फंदे पर लटका दिया गया। पिता ने शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


काले होने की दी जाती थी उलाहना
पिता शिवशंकर ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल में रंग काला होने की उलाहना दी जाती थी। पति उससे कहता था कि वह उसके परिवार से मैच नहीं करती है। मारने की धमकी देता था। इसके अलावा पिता ने बताया कि बेटी का पति अनुराग पहले से शादीशुदा था, ये बात भी उनसे छुपाई गई। इसका पता शादी के बाद चला। अनुराग पहले दिल्ली में इंजीनियर था, लेकिन शादी के बाद से वह झांसी में रहकर ही प्राइवेट काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें