- रोजाना 100 मरीजों को मिलेगा जांच का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए विटामिन व थायराइड की जांच एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दी जाएगी। जिससे प्रतिदिन 90-100 मरीज को जांच का लाभ मिलेगा। कॉलेज में लगभग चार माह से विटामिन व थायराइड की जांच बंद चल रही थी। ऐसे ही में ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन लगभग 60 मरीज थायराइड जांच को और 32 मरीज विटामिन की जांच के लिए आ रहे थे, जिन्हें जांच न होने के चलते वापस होना पड़ रहा था। अब जल्द ही मरीजों को विटामिन व थायराइड की जांच की सुविधा मिलेगी। नई लैब संचालित होने के साथ ही सुविधाओं में भी विस्तार किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मशीन व एसी लगाए लगाई जा रही है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। इस संबंध में डॉ. श्रुति सिंह, पैथोलॉजी लैब की विभागाध्यक्ष के अनुसार मशीन स्थापित व एसी लग जाने का कार्य किया जा रहा है, एक सप्ताह में विटामिन व थायराइड की जांच शुरू हो जाएगी।