विभिन्न समाज सेवी संगठनों, सरकारी संस्थाओं, पांचाल-विश्वकर्मा समाज के सदस्यों रविवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई। भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना की गई, वरिष्ठ नागरिकों और मेधावियों का सम्मान किया गया।
पांचाल समाज समिति ने भगवंतपुरा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इसके बाद समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित सुधीर कुमार विश्वकर्मा, हरीशचंद्र शर्मा, जानकी प्रसाद विश्वकर्मा ने किया। इधर पांचाल समाज झांसी के गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. संतोष पांचाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण किया। वह यांत्रिकी के देवता है। उन्होंने कहा कि सभी भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों का अनुसरण करें। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों व मेधावी विद्यार्थियों तथा पूजा पांचाल को सम्मानित किया। इस अवसर देवेंद्र पांचाल, शिवशरण पांचाल आदि मौजूद रहे। इधर मैथिल समाज समिति के हरीशंकर शर्मा, अरविंद झा, लालाराम झा ने टौरिया स्थित मनकामेश्वर मंदिर में, श्री स्वामी प्रसाद प्राइवेट आईटीआई में कुलदीप सिंह दांगी, विनीत सिंह ने, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कैलाश नाथ शर्मा, के आर टोकसे आदि ने राजकीय संग्रहालय में, कोरी युवा महासंघ के प्रधान कार्यालय पर अरविंद वशिष्ठ, अवधेश विश्वकर्मा, राकेश अमरया ने, जन उदय संगठन के धर्मवीर, लालाराम विश्वकर्मा, धीरज शर्मा आदि ने शहर में शोभायात्रा निकाल कर, श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के कैलाश नारायण विश्वकर्मा, राजेश ओझा ने, रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी के सरदार इंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरजिंदर सिंह, मंजीत सिंह ने, भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय पर महेश नगाइच, हरचरन लाल सविता आदि ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।
काली पट्टी बांध कर की पूजा
प्रदेश सरकार द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अवकाश रद करने के विरोध में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के सदस्यों ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में जिलाध्यक्ष महीपत झा के नेतृत्व मेें काली पट्टी बांधकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अनिल कुमार विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद झा, कुलदीप झा आदि मौजूद रहे।
झांकियां सजाई
भेल झांसी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हुई। इकाई प्रमुख डीके दीक्षित ने कारखाने के द्वार पर मौजूद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन किया। भेल में झांकियां सजाई गईं। इस अवसर पर अधिकारियों में तरुण निगम, अरुण बी गुप्ता, मुक्तिकांत खरे आदि मौजूद रहे। इधर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में विश्वकर्मा जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। औजारों व भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस अवसर पर निदेशक डा. आरव्ही कुमार, डा. पीके पाठक आदि मौजूद रहे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के यांत्रिकी अभियांत्रिकी संस्थान के वर्कशॉप बिल्डिंग में हवन पूजन किया गया। डीन इंजीनियरिंग प्रो. आरके सैनी ने मशीनों का तिलक किया। हवन के बाद शिक्षक, छात्रों को प्रसाद बांटा गया। समन्वयक डॉ. एपीएस गौर, इंजी. राहुल शुक्ला, इंजी. ब्रजेश लोधी, डॉ. सीपी पैन्युली, डॉ. श्वेता पांडेय, इंजी. लाखन यादव, इंजी. कुलदीप मौजूद रहे।