फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने लिया राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिद्धेश्वर मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का समापन हुआ। इसमें नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्ग राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई को नमन किया गया और युवा कलाकारों ने बुंदेली लोक कला संस्कृति की छटा भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में आचार्य हरीओम पाठक ने कहा कि आज अखंड भारत में राम राज्य की स्थापना के लिए महासंघ का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित हैं। नगर विधायक ने कहा कि समाज के सभी वर्ग समानता व आदर भाव के साथ चलकर राष्ट्र के निर्माण और प्रगति में अपना अहम भूमिका निभाए। कार्यक्रम में डा. बाबूलाल तिवारी, हरगोविंद कुशवाहा, धन्नूलाल गौतम, हरिपत सहाय कौशिक, डा. जितेंद्र कुमार तिवारी, डा. नीति शास्त्री, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर निशांत भदौरिया और उनके साथियों ने बुंदेली राई नृत्य को प्रस्तुत किया। वहीं बुंदेलखंड महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा पर मंचन किया। विद्यार्थियों ने काव्य पाठ भी किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री दीपक त्रिपाठी, संतराम पेंटर, राजीव पाठक, मनोज पाठक, विजय साहू, आशीष उपाध्याय, हर प्रताप सेंगर, दिनेश भार्गव, दिलीप पांडेय, मुकेश नाथ महाराज, राजनाथ, ओम प्रकाश यादव, श्याम बिहारी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें