फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी के साथ वायरल बुखार की मार, मेडिकल कॉलेज के तीन वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रोज आ रहे 30-35 बुखार के गंभीर रोगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में गर्मी के साथ वायरल बुखार बढ़ रहा है। इसके 30 से 35 गंभीर रोगी रोज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हो रहे हैं। आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर छह, सात और आठ वायरल रोगियों से भरे पड़े हैं। अब आने वाले रोगियों को वार्ड नंबर 10 में भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है।
भीषण गर्मी में तेजी से वायरल बुखार फैलने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब 180 बुखार रोगी उपचार कराने आ रहे हैं। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। इसके चलते मेडिसिन विभाग के तीनों वार्ड के करीब 170 पलंग फुल हो गए हैं। अब विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेले ने सीएमएस डॉ. सचिन माहुर को वार्ड नंबर 10 में बुखार रोगियों को भर्ती कराने के लिए पत्र लिखा है। वहीं निजी नर्सिंगहोम में भी बुखार रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुखार के गंभीर रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वार्डों में भर्ती किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष ने वार्ड नंबर 10 में बुखार के रोगियों को भर्ती करने के लिए पत्र लिखा है। जल्द वार्ड में भी बुखार रोगियों को भर्ती करने की व्यवस्था की जाएगी।

डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें