फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सर्द-गर्म मौसम से फिर तेज हुआ वायरल का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दिन में गर्म और रात में सर्द मौसम होने की वजह से फिर से वायरल का हमला तेज हो गया है। पिछले चार-पांच दिनों से अस्पतालों की ओपीडी में 25 फीसदी तक मरीज बढ़ गए हैं। वायरल की चपेट में आने पर बुखार, खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से रात में फिर से ठंडक बढ़ गई है। दिन में अच्छी धूप खिली होने से कई लोग गर्म कपड़े पहनने में कोताही बरत रहे हैं। वहीं, शाम होते ही गलन हो जाने से लोग वायरल की चपेट में आ जा रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता का कहना है कि इन दिनों ओपीडी में 25 फीसदी वायरल के मरीज आ रहे हैं। इसमें कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ठंड लगने पर बुखार तो नहीं आ रहा, मगर एक-एक सप्ताह तक सिर दर्द बना रहता है। दवाएं खाने के बाद वायरल ठीक होने में पांच से सात दिन का समय लग रहा है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पीके जैन का कहना है कि वायरल की चपेट में आने वाले लोगों को बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द आदि समस्या हो रही है। इस समय लोगों को सुबह-शाम की ठंड से बचना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें