पूंछ। कस्बे में सोमवार को विद्युत विभाग का स्थायी कार्यालय खोला गया। इससे पहले विद्युत विभाग का कार्यालय किराए पर चलता था। बताया जाता है कि कस्बा पूंछ में विद्युत विभाग का स्थायी कार्यालय नहीं था जिसकी वजह से स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को किराए के निजी दुकानों व मकान में कार्यालय खोलना पड़ता था। सोमवार को कस्बा के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल के पास खाली पड़ा जिला पंचायत झांसी के भवन में कार्यालय खोला गया। जेई मोमराज राजपूत ने भवन का कायाकल्प कराया। सोमवार को सुबह हवन पूजन के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसडीओ विद्युत मोंठ हिमांशु यादव ने कहां की स्थानीय लोग विद्युत समस्या के लिए कार्यालय आकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी समस्या का निदान करेंगे। इस दौरान टीजीटू बृजेंद्र कुमार, सुशील कुमार, कुंवर सिंह, अंकित सविता, बलजीत सिंह, योगेन्द्र सिंह, संजीव खान, शंकर सिंह, रविन्द्र कुमार आदि उपभोक्ता मौजूद रहे। संवाद