संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। विकासखंड बंगरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मगरवारा के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम मऊरानीपुर को ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिये कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाए।
ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर अभद्र व्यवहार करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने आदि के आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक विद्यालय परिसर में बच्चों के सामने धूम्रपान करते हैं। बच्चों से तंबाकू-गुटखा मंगवाते हैं। इसके अलावा अन्य आरोप भी लगाए। इस मौके पर पुनीत सिंह, अखिलेश, राजकुमार, भानुप्रताप, कैलाश गिरि, रामेश्वर, मथुरा प्रसाद, दीपक साहू, अनिल कुमार, लल्ला सिंह आदि मौजूद रहे।
बता दें कि कंपोजिट विद्यालय मगरवारा में स्वतंत्रता दिवस पर तमाम बच्चों को मिठाई नहीं मिल पाई थी। प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान के करीबियों ने अपनों को मिठाई बांटने में प्राथमिकता दिखाई, जिससे कई बच्चों को नहीं मिल पाई।