फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गडीकरगांव में जर्जर रास्तों से गुजर रहे ग्रामीण

Mon, 03 Feb 2025 01:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

टहरौली। ग्राम पंचायत गडीकरगावं में बस्ती अंदर के रास्तों की खस्ताहाल स्थिति होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरसराय ब्लाॅक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम गडीकरगांव में बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला तथा प्राथमिक विद्यालय की ओर जाने वाली कच्ची सड़क के जीर्णशीर्ण अवस्था में होने की वजह से यहां निवासरत आबादी खासतौर पर विद्या अध्ययन के लिए स्कूल जाने वाले नौनिहालों को खासी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

बरसात के मौसम में जल जमाव के कारण दलदल में तब्दील हो जाने से इन रास्तों की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण यहां के वाशिंदों को मजबूरी में स्कूल, कॉलेज व तहसील मुख्यालय जाने के लिए प्रतिदिन कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


कुछ यही हाल हरिजन बस्ती को जाने वाली मार्ग सहित अंदर के अन्य रास्तों का है जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी गलियों में भरने से राहगीरों को निकलने में गंभीर दिक्कतों को झेलना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा यहां व्याप्त समस्याओं की सुध नहीं ली गई है जबकि ग्रामीण वर्षों से कच्चे रास्तों में सीसी सड़क डलवाये जाने की मांग करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता संदीप श्रीवास्तव, भाजपा बूथ अध्यक्ष हरिप्रकाश दुवेद्वी, पंकज घोष, अरविन्द घोष, सुभाष घोष सहित अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से कच्चे रास्तों को पक्का करवाकर समस्या से जल्द निजात दिलाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें