फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में बल्ली पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांव में शनिवार देर शाम 46 वर्षीय बालकिशन का शव मकान के अंदर ऊपर बने कमरे में बल्ली के सहारे रस्सी से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार बालकिशन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र 18 और 22 वर्ष बताई गई है। पिता की मौत से दोनों बेटे सदमे में हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाॅ. शशिकांत राजपूत ने बताया कि बालकिशन को मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें