फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दो बाइकों की भिड़ंत में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक चालक हरनाम सिंह (40) निवासी ग्राम पटसेमरा और दूसरी बाइक पर सवार अंकित कुशवाहा (22) निवासी ग्राम पड़वां और उसकी बुआ का लड़का रामकुमार (22) निवासी ग्राम कोरवास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने हरनाम सिंह को मृत घोषित कर दिया। हरनाम अपने घर से बाइक से शहर की ओर आ रहा था, जबकि अंकित और रामकुमार ललितपुर से महरौनी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें