फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रधानों ने सचिव पर लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। ग्राम पंचायत जावन की प्रधान मालती देवी, अड़जार ग्राम प्रधान शांति देवी व निनोरा प्रधान प्रभा देवी ने सीडीओ को पत्र दिया, जिसके जरिये कलस्टर में पदस्थ पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की।
ग्राम प्रधानों ने बताया कि उनके यहां पदस्थ पंचायत सचिव लगातार मनमानी कर रहे हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। वह सात सालों से वह लगातार तैनात हैं, जबकि नियमानुसार तीन वर्ष से अधिक कोई कर्मचारी एक ब्लॉक में नहीं रह सकता है। विकास कार्यों में सचिव सहयोग नहीं कर रहे हैं। दबाव बनाकर अनावश्यक तरीके से परेशान किया जाता है, सचिव सचिवालयों में कभी कभार ही आते हैं और समस्याओं का समाधान किए बगैर ही चले जाते हैं। ग्राम प्रधानों ने सचिव के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बंगरा सुनील कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। नियमानुसार कोई भी कर्मचारी को ब्लॉक स्तर पर तीन सालों से अधिक की तैनाती नहीं दी जा सकती है। नियमानुसार व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें