इलाइट-सीपरी रोड पर स्थित द मिड किचन रेस्तरां में गरौठा थाना क्षेत्र की रहने वाले संजय सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ खाना खा रहा था। तभी एक अज्ञात बदमाश आया और सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
वारदात के बाद बदमाश भागकर पार्किंग में बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया। दोस्त घायल संजय सिंह को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर इलाज के दौरान देर रात लगभग डेढ़ बजे उसने दम तोड़ दिया। देर रात तक बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की पहचान कर उनको तलाशने में जुटी हैं।