फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतरा विकास भवन

Wed, 19 Aug 2015 01:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन को आईएसओ 9001:2008 प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। इससे अधिकारी व कर्मचारियों में खुशी की लहर है। झांसी विकास भवन प्रदेश का पहला कार्यालय है, जिसे यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन



विकास भवन में लगभग डेढ़ साल पहले मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने बदलाव की शुरुआत की थी। कार्यालयों व अभिलेखों के रखरखाव के साथ-साथ अधिकारी /कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। इसके अलावा यहां उपलब्ध सेवाओं को भी सुगम बनाया गया था। तदुपरांत, आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया था। 22 मई 2015 को नई दिल्ली से आए ऑडिटर राघवेंद्र राय ने विकास भवन का निरीक्षण किया था।


उन्होंने मानकों की कसौटी पर व्यवस्थाओं को परखा था, जिसमें विकास भवन पास हो गया है। भवन को पब्लिक सर्विस एंड एडमिनिस्ट्रेशन के तहत 9001:2008 प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। इससे विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें