फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विजेंद्र होंगे आरपीएफ के इंस्पेक्टर, रविंद्र को हेडक्वॉर्टर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




झांसी। आरपीएफ में इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची प्रयागराज के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर ने जारी की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक को हेडक्वॉर्टर और क्राइम विंग की इंस्पेक्टर शिप्रा को प्रयागराज स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा मंडल के 15 और इंस्पेक्टर के तबादले किए गए। अब विजेंद्र कुमार कासवान आरपीएफ के नए इंस्पेक्टर होंगे। अजय कुमार को भिंड से भीमसेन, विमलेश कुमार यादव को भीमसेन से प्रयागराज, संजय कुमार आर्या को ग्वालियर से सूबेदारगंज, अमित यादव को खजुराहो से हेडक्वॉर्टर, राजेंद्र कुमार को महोबा से फतेहपुर, हरकेश कुमार मीणा को मुरैना से फतेहाबाद, मनोज शर्मा काे झांसी से ग्वालियर, जितेंद्र कुमार को वर्कशॉप झांसी से दादरी स्थानांतरित किया गया। इसी प्रकार रवि प्रकाश कुजूर को प्रयागराज से भिंड, राजीव राणा को क्राइम विंग से चुनार, चमन सिंह तोमर को झांसी से मिर्जापुर, प्रदीप सिंह यादव को झांसी स्टोर से महोबा, रविंद्र कुमार को टूंडला से मुरैना और अर्चना देवी को प्रयागराज से वर्कशॉप झांसी भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें