फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शनों को लगा भक्तों का तांता

Sat, 09 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nawratr, jhansi news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। चैत्र की नवरात्रि पर शुक्र वार को महानगर के सभी देवी पीठ माता के जयकारों से गूंज उठे। ब्रह्म मुहूर्त से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता मां के दर्शन को उमड़ने लगा, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों एवं घरों में वेद मंत्रों के आह्वान के मध्य घट स्थापना तथा अनुष्ठान किया।
विज्ञापन


पंचकुइयां मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु मां को जल अर्पित करने को उमड़ पड़े। इस दौरान मंदिर में हुए भजन कार्यक्रमों में भी श्रद्धालु ने प्रतिभाग किया। इसी प्रकार लहर की देवी मंदिर, सदर बाजार स्थित काली मां के मंदिर, लक्ष्मी तालाब स्थित महाकाली सिद्ध पीठ, प्राचीन लक्ष्मी मंदिर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय स्थित कैमासन एवं मैमासन मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित मां अन्न पूर्णा मंदिर में मां के दर्शनों के लिए लोगों की व्यापक भीड़ रही। वहीं श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया तथा दक्षिणा दी।

इधर, नवरात्र के उपलक्ष्य में महानगर में विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने बड़ा बाजार, मानिक चौक, सदर बाजार, सीपरी आदि क्षेत्रों में ठंडाई व प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन



नवरात्र में नशाखोरी न करें
नारी शक्ति सेना की सदस्याओं अंकित शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष मीना रायकवार, जिलाध्यक्ष हेमलता गोयल, दीपा यादव, नीरजा रावत आदि ने पंचकु इयां मंदिर क्षेत्र में लगे मेला में शराब बंदी का संदेश देते हुए पर्चें वितरित किए। इस दौरान लोगों को चेताया कि नवरात्र परिवार के साथ मनाएं, शराब के साथ नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें