फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चिरगांव थाने के एक सिपाही का पिटाई करते वीडियो एवं दूसरे का पैसा मांगने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव थाने के दो सिपाहियों की हरकतें बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर अचानक से वायरल हो गईं। एक सिपाही वीडियो में बेल्ट से एक व्यक्ति की थाने के अंदर पिटाई करता नजर आ रहा है जबकि दूसरा सिपाही ऑडियो में पैसों की मांग करता सुनाई पड़ रहा है। एसएसपी ने प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया है। आगे की जांच सीओ सदर प्रज्ञा पाठक को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोनों सिपाहियों के ऑडियो-वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो में चिरगांव थाने में लंबे समय से तैनात कांस्टेबिल ऋषि पाल सिंह बेल्ट से मुंशीआने के भीतर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहा है। उसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो आज वायरल हो गया। वायरल वीडियो वरिष्ठ पुलिस अफसरों तक पहुंच गया। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सदर प्रज्ञा पाठक को सौंप दी। सीओ की जांच मे ऋषि पाल के पिटाई करने का मामला सही पाया गया हालांकि यह वीडियो कितना पुराना है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, चिरंगाव थाने में ही तैनात ड्राइवर हेड कांस्टेबिल जग जीवन माथुर का एक ऑडियो भी वायरल हो गया। जग जीवन इस ऑडियो में एक मामले के लिए पैसों की लेन-देन की बात करते हुए सुनाई पड़ रहा है। प्रथम दृष्टया इस मामले में जग जीवन की आवाज पाए जाने पर उसे भी निलंबित कर दिया गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें