ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोंड़ा में हाईवे के किनारे एक खेत में युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर अमरपुर मंडी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम रोंड़ा में हाईवे स्थित ढाबा के पास पचास मीटर दूरे खेत की मेड़ पर लगे जामुन के पेड़ पर तौलिया के सहारे एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी अमरपुर मंडी चौकी पुलिस को दी।जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव के बारे में जानकारी की तो पास में स्थित एक दुकानदार द्वारा पुलिस को युवक के बारे में बताया कि उक्त युवक मध्य प्रदेश के जिला भिंड निवासी भगवानदास (35) पुत्र खरगे है।मृतक के पास से मिले मोबाइल से मिले नंबरों से उसके परिजनों को सूचना दी है। बताया गया कि उक्त युवक ग्राम रोंड़ा स्थित एक होटल में खाना बनाने का काम करता था और मुख्यालय आकर मजदूरी करता था।