फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दुकान में घुसकर युवती को पीटने का वीडियो वायरल, एक के बाद एक मारे कई थप्पड़

Thu, 05 Feb 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरोपी ने युवती के ममेरे भाई से भी मारपीट की। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक घटना करीब एक महीना पुरानी है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने दुकान में घुसकर युवती से मारपीट कर दी। युवती दुकान में काम करती है। आरोपी ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया और अचानक काउंटर के अंदर घुसकर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। तब तक दुकान मालिक और अन्य स्टाफ आ गया। बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। बाद में आरोपी ने युवती के ममेरे भाई से भी मारपीट की। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन



पुलिया नंबर 9 में एक जनरल स्टोर में युवती काम करती है। एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले युवती दुकान पर काम कर रही थी। तभी युवक दुकान के अंदर खरीदारी के बहाने घुस आया। इसी दौरान उसने युवती से मारपीट की। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक घटना करीब एक महीना पुरानी है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें