फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग में जानेगा शासन क्या हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेसिक के विद्यालयों में फर्जी एवं नियम विरुद्ध की गई नियुक्तियों की समीक्षा अब शासन मंडल स्तर पर करेगा। इसमें प्रशासनिक एवं शिक्षा अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूबे के आला अधिकारी रूबरू होंगे और उनसे यह जानेंगे कि अभी तक उनके जिले में क्या कार्रवाई हुई। झांसी व चित्रकूट मंडल में यह कांफ्रेंसिंग संभवत: 4 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में बेसिक के विद्यालयों में फर्जी प्रपत्रों पर नौकरी पाने के मामले सामने आए हैं। इनमें झांसी भी अछूता नहीं है। अब शासन कई स्तरों से जांच करवा रहा है। जिलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। इन्हें जांचने के लिए 29 जून से मंडल वार समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों से जाना जा रहा है कि उन्होंने फर्जी - टैंपर्ड शिक्षकों पर क्या कार्रवाई की है। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक - शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों, उनके निवास प्रमाण पत्र के सत्यापन, जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा चिह्नित फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध क्या कदम उठाये है। वेतन संबंधी डाटा के विश्लेषण में पायी कमियों के सापेक्ष में क्या कार्यवाही है। इसके अलावा अन्य बिंदु भी हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार बैठक में जिले एवं मंडल के प्रशासनिक एवं शिक्षाधिकारी शामिल होंगे। इनमें जिला स्तरीय जांच समिति के सदस्य भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें