फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति व वरिष्ठ साहित्यकार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। दोनों वैक्सीन लगवाने के दो सप्ताह बाद शरीर में कोरोना प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार हरगोविंद कुशवाहा ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद यह बात कही।
विज्ञापन

78 वर्षीय हरगोविंद कुशवाहा ने बताया कि करीब 11 बजे उन्हें टीका लगा था, उसके बाद पूरे दिन उन्होंने अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने अपील की है कि वरिष्ठ नागरिक अपने स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। इसी तरह, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपनी पत्नी के साथ कैंट स्थित अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं।
कोरोना के तीन संक्रमित मिले
झांसी। सोमवार को 1,565 सैंपलों की जांच में तीन नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 1304 एंटीजन किट, 250 आरटीपीसीआर मशीन और 11 सैंपल ट्रू नेट मशीन से जांचे गए। तीन केस मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 10,492 पहुंच गया है। वहीं, दो मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मौजूदा समय में एक्टिव केसों की संख्या 30 है। रिकवरी रेट 98.05 प्रतिशत और मृत्युदर 1.6 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें