फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा वापसी कराने को जुटे रहे वरिष्ठ नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ब्लाक प्रमुख चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित कराने की कोशिश में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुक्रवार को दिन भर जुटे रहे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। पार्टी के दिग्गज नेता पूरे दिन डेरा डाले रहे, लेकिन बबीना में पार्टी कार्यकर्ता को नामांकन वापस लेने के लिए राजी नहीं कर सके।
विज्ञापन

भाजपा की रणनीति अधिक से अधिक सीटें निर्विरोध जीतने की थी लेकिन इस मुहिम में भाजपा कार्यकर्ता ही आड़े आ गए। ब्लाक प्रमुख चुनाव में बबीना ब्लॉक से बृजेंद्र सिंह एवं भरत पाल आमने- सामने आ गए जबकि बामौर से मूर्ति देवी एवं चंद्रभान एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में डटे हैं। इन उम्मीदवारों के बीच सुलह - सफाई के लिए बुंदेलखंड प्रभारी कमलावती समेत अन्य वरिष्ठ नेता कवायद करते रहे लेकिन तीन बजे तक कोई उम्मीदवार मानने को राजी नहीं हुआ। बबीना से एक उम्मीदवार पर दबाव बनाया गया लेकिन, उसमें भी भाजपाइयों को कोई कामयाबी नहीं मिली। इन सबके बीच व्हाट्सएप एवं फेसबुक पर भाजपा नेताओं ने एक- दूसरे के खिलाफ भी आरोप लगाए। बबीना से उम्मीदवार भरत पाल समर्थकों ने नामांकन खारिज करा देने की धमकी मिलने का भी खुलेआम आरोप लगाया। भाजपाइयों में आपस में मुकाबला होने के कारण चुनाव दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें