संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिजारी खुर्द निवासी रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये उसने गांव के एक व्यक्ति की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
रोजगार सेवक ने बताया कि वह वर्तमान में बीएलओ का कार्य कर रहा है। गांव का दबंग व राजनीतिक प्रभाव रखने वाला व्यक्ति उस पर पंचायत के कार्यों को अपने मनमुताबिक कराने का अनुचित दबाव बनाता है। दबाव में न आने पर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। झूठे मुकदमों में फंसाने व गंभीर अपराधों की धमकियां देकर उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। 21 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय आरोपी और उसके साथ के लोगों ने एकराय होकर रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोपी पक्ष की महिला ने लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया। धमकी दी कि यदि उनके के हिसाब से काम नहीं किया, तो जान से मार देंगे। उक्ति घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कार्रवाई की मांग की।