फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो दिन ओरछा के अंडरपास से नहीं गुजरेंगे वाहन

Sun, 07 Apr 2024 12:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ओरछा मार्ग पर बने अंडरपास पर सड़क मरम्मत कार्य के चलते दो दिन वाहनाें का आवागमन बंद रहेगा। निवाड़ी के जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पत्र जारी कर नौ और 10 अप्रैल को अंडरपास से वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
विज्ञापन

-
चार ट्रेनों का बदला रास्ता, आठ हजार मुसाफिरों ने छोड़ी यात्रा
- बीना स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन कार्य के चलते चार ट्रेनों को किया डायवर्ट
- एक महीने तक नहीं आएंगी झांसी, टिकट रद्द कराने वाले यात्रियों को रिफंड दे रहा रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बीना स्टेशन पर चल रहे वॉशेबल एप्रन कार्य के चलते रेलवे ने एक महीने के लिए झांसी से गुजरने वाली चार ट्रेनों का रास्ता बदल दिया है। इसके बाद इन ट्रेनों में झांसी रेलवे स्टेशन से सवार होने वाले आठ हजार यात्रियों ने टिकट रद्द करा दिए हैं। रेलवे की ओर से यात्रियों को रिफंड दिया जा रहा है।

बीना स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन बनाया जा रहा है। इसके चलते छह ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही रेलवे ने झांसी आने वाली सूरत-मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, ओखा-गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस का मार्ग बदला है। जिसके चलते यह ट्रेन अब एक माह तक झांसी नहीं आएंगी। वहीं, वापसी में भी यह ट्रेनें ग्वालियर और मक्सी के रास्ते से अपने गंतव्य को जाएंगी। इन चार ट्रेनों में झांसी से अलग-अलग तिथियों में आठ हजार यात्रियों को सवार होना था। अब ट्रेनों का मार्ग बदल जाने से इन यात्रियों ने टिकट रद्द कराना शुरू कर दिया है। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों में जिन यात्रियों ने टिकट कराए थे, उन्हें पूरा रिफंड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें