फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सब्जी विक्रेताओं ने सफाई कर्मियों के साथ की मारपीट, कचरा डाल लगाया जाम

Fri, 09 Oct 2026 12:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारी मार्गों की सफाई के लिए सीपरी बाजार पहुंचे। रसबहार तिराहा के पास झाड़ू लगाने के दौरान धूल उड़ने लगी तो आसपास मौजूद फल विक्रेता टोकाटाकी करने लगे।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरा कचरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार के रसबहार तिराहा के पास शुक्रवार को सुबह सफाई कार्य के दौरान धूल उड़ने से नाराज सब्जी विक्रेताओं ने सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने कचरा डालकर आड़ी-तिरछी गाड़ियां लगाकर सड़क जाम कर दी। पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब पौन घंटे बाद जाम को खुलवाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारी मार्गों की सफाई के लिए सीपरी बाजार पहुंचे। रसबहार तिराहा के पास झाड़ू लगाने के दौरान धूल उड़ने लगी तो आसपास मौजूद फल विक्रेता टोकाटाकी करने लगे। सफाई कर्मियों ने कहा कि झाड़ू लगाएंगे तो धूल तो उड़ेगी। इसी बात को लेकर फल विक्रेताओं और सफाई कर्मियों में बहस होने लगी। सफाई कर्मियों का आरोप है कि फल विक्रेताओं ने उनके साथ मारपीट की। सूचना पर आए सफाई निरीक्षक के साथ भी अभद्रता की गई।

सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की सूचना पर अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। तब तक फल विक्रेता मौके से चले गए। सूचना पर अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत मौके पर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि अवैध तरीके से लगे फल विक्रेताओं को हटवाया जाएगा। मारपीट करने वाले फल विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी मान गए और जाम खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें