फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से बदहाल है वीरांगना कॉलोनी का पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के वीरांगना नगर कॉलोनी में स्थित पार्क सालों से बदहाल स्थिति में है। आलम यह है कि जमीन तक ऊबड़खाबड़ हो गई है। जिसके चलते लोगों को पार्क में टहलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को भी खेलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 1991 में विकसित कर 2011-12 में नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया था। कॉलोनी वासियों को सभी मूलभूत सुविधाओं सड़क, बिजली, पानी व पार्क को देने का वादा किया था। कॉलोनी के अधिकांश पार्क तो बेहतर स्थिति में हैं। लेकिन कम आय के लोगों को आवंटित किए गए मकानों के सामने बना पार्क बदहाल स्थिति में है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को सैर-सपाटे के लिए अन्य पार्कों का रुख करना पड़ता है।
बीस साल से कॉलोनी में रह रहे हैं। तब से लेकर अब तक कॉलोनी का पार्क बदहाल हालत में है। कई बार शिकायतें की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रमोद कुमार, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन

जब से कॉलोनी में मकान आवंटित हुआ है तब से पार्क ऐसी हालत में ही पड़ा हुआ है। पार्क में दाखिल होते ही चोट लगने का भय बना रहता है। पार्क का सुंदरीकरण होना आवश्यक है। किरन कुशवाहा, स्थानीय नागरिक
बचपन से आज बड़े हो गए हैं। लेकिन पार्क की दुर्दशा नही सुधर सकी है। इलाके के लोगों को अन्य पार्कों का रुख करना पड़ता है। पार्क के भीतर बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। मोना, स्थानीय नागरिक
पार्क की बदहाली से निजात पाने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके है। अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया है। कार्रवाई के लिए कोई कदम नही उठाया गया है। आरएस खन्ना, स्थानीय नागरिक
बड़ी माता मंदिर के पास भी बने पार्क में रहती गंदगी
झांसी। वीरांगना नगर कॉलोनी में बड़ी माता मंदिर के सामने बने पार्क में भी कई महीनों से सफाई नहीं हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी विजय मिश्रा व निखिल यादव ने बताया कि पार्क में घास की जगह झाड़ियां उग आई है। जिससे लोगों को टहलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही बच्चों को भी खेलने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने पार्क की साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें