फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की राह पर चला वार्ड 16

विज्ञापन
vard 16 bijauli - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 महानगर के वार्ड 16 विकास की राह पर चल पड़ा है। वार्ड की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। गली-गली में पक्की सड़कें बनाई गईं हैं। सार्वजनिक शौचालय भी बनकर तैयार है। साफ सफाई की स्थिति भी बेहतर हुई है। बुनियादी सुविधाएं यहां तेजी से विकसित हुई हैं।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के वार्ड 16 मसीहा गंज की आबादी दस हजार से अधिक है। इलाके के बौद्ध नगर की मुख्य सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब यह बनकर तैयार है। वही,ं साहनी कॉलोनी की सड़कों पर एपेक्स डल जाने से लोगों को गंदगी व कीचड़ से निजात मिली है। पानी की समस्या के समाधान के लिए 50 से अधिक हैंडपंप लगाए गए हैं। वार्ड के तमाम लोगों को वृद्धावस्था व विधवा पेंशन का लाभ मिल रहा है। इलाके में कांशीराम पार्क बन जाने से बच्चे - बड़े सभी को सुविधा हुई है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट के भी खूब इंतजाम हैं।

ये हैं क्षेत्र की उपलब्धियां
चार करोड़ रुपये की लागत से कांशीराम पार्क का निर्माण, पार्क में 60 लाख रुपये की एलईडी लाईटें, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, मैला की टौरिया को हटाने के लिए बजट का पास होना, पूरे वार्ड में सड़कों का निर्माण, साफ-सफ ाई की बेहतर व्यवस्था, अधिकतर विधवाओें व वृद्धाओं को पेंशन की व्यवस्था।
विज्ञापन


यह है समस्या
कुछ इलाकों में पानी की कमी, मैला की टौरिया में गंदगी का जमा होना और कचरे के जलने से क्षेत्र में धुआं होना। छुट्टा जानवरों का आतंक।  

एक नजर में
आबादी: दस हजार से अधिक
इलाके: आदर्श नगर, डिक्रूज कंपाउंड, बौद्ध नगर, कलसी का बगीचा, साहनी कॉलोनी, मालियों का हाता

महत्वपूर्ण स्थल: कांशीराम पार्क, नाथ की कोठी, मैला की टोरिया


पूरे वार्ड में सड़कों का निर्माण होने से लोगों को परेशानी से निजात मिली है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए पानी की टंकी का निर्माण होना आवश्यक है।
- राजेंद्र प्रसाद, स्थानीय निवासी


इलाके में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौकस है। स्ट्रीट लाइटों की भी कोई समस्या नही है। मैला की टौरिया में जमा गंदगी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- अंबिका प्रसाद, स्थानीय निवासी


पूरे इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है, जो गर्मियों में विकराल रूप धारण कर लेती है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए पाइपलाइन का होना आवश्यक है।
- पूरन लाल, स्थानीय नागरिक


इलाके में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर होना चाहिए। पूरे इलाके में आवारा जानवरों का काफी आतंक है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- शमीम बेगम, स्थानीय निवासी


तीन बार से लगातार क्षेत्र की जनता का स्नेह प्राप्त हुआ है। वार्ड के विकास और लोगों की मदद का हर संभव प्रयास करता हूं। वार्ड वासियों की समस्या को अपनी समस्या को समझकर ही काम करता हूं। कांशीराम पार्क का निर्माण, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण के अलावा पूरे क्षेत्र में एपेक्स व सीसी रोड का निर्माण काराया है। मैला की टौरिया को हटाने के लिए बजट को पास करा दिया है। इलाके में पानी की टंकी को बनवाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

- महेश गौतम, सभासद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें